तीन सौ पशुओं का किया गया टीकाकरण
लोरमी| ग्रामपंचायत कंचनपुर सरैहा के अंतर्गत आने वाले आश्रित ग्राम चोरहागांव, सिंघनपुरी, बरगन, अघरिया में ग्रामीणों की मवेशियों को खुरहा चपका का टीकाकरण पशु चिकित्सा विभाग गौसेवक लोरमी द्वारा किया। डाॅक्टरों द्वारा ग्रामीणों के घर-घर जाकर तथा गौठानों में जाकर लगभग 300 मवेशियों को टीकाकरण किया गया। गौरतलब कि अभी पशुओं में खुरहा चपका सहित अन्य प्रकार की बीमारी आई है जिसे देखते हुए डॉक्टरों ने टीकाकरण का आयोजन कर गांव के सभी मवेशियों का उपचार टीकाकरण किया। गौरतलब है कि इन दिनों पशुओं में एक तरह की बीमारी फैली हुई है इसी बीमारी से पशुओं को निजात दिलाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आसपास के सभी गांवों में अलग अलग दिन चलाया जाएगा। इसके लिए विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।