बदहाल मुक्तिधाम, प्रशासन ने सुध नहीं ली
नगरपंचायत के अंतर्गत वार्ड-13 के बदहाल मुक्तिधाम की सुध लेने वाला कोई नहीं है। अिधकारी, जनप्रतिनिधि इसे लेकर उदासीन हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर स्वच्छ भारत अिभयान के तहत देश में सफाई अिभयान चलाया जा रहा है। नगर में यह बेअसर है। कुछ नामचीन जगहों को छोड़ दें तो बाकी जगह कचरे का ढेर लगा रहता है। साफ-सफाई सड़क तक सिमट कर रह गई है। वार्ड-13 का मुक्तिधाम अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। परिसर के चारों ओर खरपतवार उग अाई है। इस मार्ग पर चारों ओर कचरा बिखरा है। रखरखाव के अभाव में यहां का विश्रामगृह भी जर्जर हो रहा है।
एक दशक पहले नगर की बोलबम समिित ने मुक्तिधाम परिसर में बाऊंड्रीवाल बनवाई थी। बरसात का मौसम होने मनियारी नदी में पानी अिधक होने से उस ओर बाऊंड्रीवाल नहीं बन सकी थी। तीन ओर बनी बाऊंरीवाल के निर्माण में विधायक धर्मजीत सिंह ने भी सहयोग दिया था। पर यह बाऊंड्रीवाल भी रखरखाव के अभाव में गिरने की कगार पर है।
नगर पंचायत एक दशक में मुक्तिधाम के सामने गेट नहीं लगा सका है। इसलिए दिनभर यहां मवेशियों का जमावड़ा रहता है। रखरखाव नहीं होने से नगर पंचायत द्वारा बनाए गए विश्रामगृह में बैठने के लिए लगाया गया पत्थर असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है।
सफाई अिभयान चलाया जा रहा है
सफाईअिभयान चलाया जा रहा है। सफाईकर्मी सड़क के साथ वार्डों की सफाई करने पहुंच रहे हैं। -पूजापिल्ले, सीएमओ,नगर पंचायत
आम रास्ता निकालने पर अिधकारियों ने ध्यान नहीं दिया
वार्ड-13के मुक्तिधाम जाने के लिए सड़क बनाने को लेकर नगर पंचायत से राशि मिली है। पर रास्ता नहीं होने के कारण सड़क नहीं बनी। आम रास्ता निकालने प्रयास किया था। मौके पर अिधकारी पहुंचे थे लेकिन बाद में उन्होंने ध्यान नहीं दिया। -मनीषित्रपाठी, अध्यक्ष,नगर पंचायत लोरमी
जाने के लिए रास्ता तकनहीं है
मुक्तिधामजाने के लिए सरकारी रिकार्ड में आम रास्ता नहीं है। वर्तमान में जिस रास्ते का उपयोग किया जा रहा है वह निजी जमीन है। भविष्य में भवन या कोई निर्माण हो जाएगा, तो मुक्तिधाम के लिए रास्ता ही नहीं बचेगा। लगभग ढाई एकड़ रकबे में फैले मुक्तिधाम की दशा सुधारने के लिए सामूिहक पहल की जरुरत है। इसके लिए नागरिकों जनप्रतिनिधियों को एकमत होकर विकास के लिए सोचना होगा। इसके चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनाकर, गेट लगाकार, परिसर के चारों तरफ पेड़ लगाकर