- Hindi News
- 31 ग्राम केंद्रों के लिए भाजपा के सदस्यता प्रभारी नियुक्त किए गए
31 ग्राम केंद्रों के लिए भाजपा के सदस्यता प्रभारी नियुक्त किए गए
भाजपाराजनीतिक संगठन ही नहीं अपितु एक विचारधारा है। यह विश्व का सबसे बड़ा गैर सरकारी संगठन है।
यह बात विधायक तोखन साहू ने मंडल की सदस्यता अिभयान समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा लोरमी मंडल में भाजपा के लगभग 12 हजार प्राथमिक सदस्य हैं। हमें लगभग 52 हजार मत मिले हैं। इस बार हम 25 हजार प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता गांवों में युवाओं की टीम बनाकर घर-घर जाएं और भाजपा के सदस्य बनाएं। मुख्य वक्ता विष्णु अग्रवाल ने कहा सदस्यता अिभयान मार्च तक चलेगा।
हर माह के अंत में अिभयान की प्रगति की समीक्षा होगी। दिसंबर में बस स्टैंड, न्यायालय, सिनेमाघर में, फरवरी-मार्च में तहसील कार्यालय, बैंक, धार्मिक स्थल, बाजार में टीम बनाकर ऑनलाइन सदस्यता अिभयान चलाया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जिला महामंत्री कोमलगिरी गोस्वामी ने कहा कि जिले के हर मतदान केंद्र ग्राम केंद्र में सदस्यता प्रभारी टीम बनाकर घर-घर जाकर सदस्य बनाएं। मंडल अध्यक्ष गुरमीत सलूजा ने कहा मंडल के 233 मतदान केंद्रों 31 ग्राम केंद्रों में सदस्यता प्रभारी नियुक्त किए गए। 15 दिसंबर तक लोरमी विधानसभा के 31 ग्राम केंद्रों में बैठकें होंगी। इसमें विधायक, पार्टी के जिला मंडल पदाधिकारी शामिल होंगे। धनीराम यादव, जवाहर साहू, रामकुमार गुप्ता ने भी संबोधन दिया। संचालन महामंत्री रवि शर्मा ने आभार प्रदर्शन धनेश साहू ने किया। इस अवसर पर रामेश्वर बंजारा, रोहित साहू, अजय दास, महाजन जायसवाल, दिनेश साहू कार्यकर्ता उपस्थित थे।