लोरमी से प्रत्याशी फाइनल
लोरमी। नगरपंचायत के लिए भाजपा कांग्रेस दोनों पार्टियों ने अध्यक्ष पार्षद प्रत्याशियाें के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस में वार्ड 12 से प्रत्याशी का नाम तय नहीं हो सका है। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीट से भाजपा से अशोक साहू तो कांग्रेस से अनिल दास अध्यक्ष पद से प्रत्याशी होंगे। रविवार को देर रात नामों की घोषणा की गई। अशोक साहू वर्तमान में वार्ड क्र. 14 से पार्षद हैं तो वहीं अनिल दास को पूर्व में चुनाव लड़ने का अनुभव प्राप्त है। गौरतलब है कि विभिन्न वार्डों से मतदाताओं की आम राय लेने के बाद भाजपा द्वारा तीन नामों का पेनल बनाया गया था। इसमें अशोक साहू, अजय दास अशोक जायसवाल का नाम शामिल था। वहीं कांग्रेस से अनिल दास धर्मेंद्र गिरि अविश यादव का नाम पेनल में था। दोनों पार्टी में प्रत्याशी चयन को लेकर भारी कशमकश हुई। तीन चार दिनों तक मंथन के बाद अध्यक्ष वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा आम राय बनाकर कर दिया गया। अगले कुछ दिनों में प्रत्याशी चयन के बाद निराश दावेदार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सामने सकते हैं।
नगर पंचायत लोरमी के लिए वार्ड-6 से पार्षद पद के लिए राजेंद्र सलूजा वार्ड-13 से अशोक शर्मा ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। एसडीएम रिटर्निंग अफसर राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि पार्षद के लिए प्रत्याशियों ने 6 नाम निर्देशन पत्र लिए। निर्वाचन के संबधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक आदर्श आचार संहिता के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक हुई। इसमें संबधित अधिकारी द्वारा संपत्ति विरुपण अधिनियम के तहत सतत् कार्रवाई की जा रही है।
भाजपा कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवारों की सूची जारी
भाजपाकी सूची में पार्षद पद के लिए वार्ड क्र. 1 मंजूरी राम ध्रुव, 2 रुख्मणी श्रीवास, 3 प्रगति त्रिपाठी, 4 संध्या गुप्ता, 5 दिनेश नामदेव, 6 राजेंद्र सलूजा, 7 मनोज कश्यप, 8 सुजीत वर्मा, 9 संतोषी ध्रुव, 10 घनश्याम खत्री, 11 प्रियंका श्रीवास, 12 अजय सिंह राजपूत, 13 गोविंद सिंह राजपूत, 14 कमल साहू, 15 भागवत गंधर्व का चयन किया गया है। कांग्रेसकी सूची में पार्षदपद के लिए 1 दीपक मरकाम, 2 सविता बघेल, 3 सीमा त्रिपाठी, 4 श्रद्धा पाठक, 5 प्रमिला दास, 6 परमानंद सलूजा, 7 बादल मौर्य, 8 अनंत श्रीवास, 9 केशरी बाई ध्रुव, 10 लोटन राजपूत, 11 हेमा यादव, 12 तय नहीं हुअा है, 13 अशोक शर्मा, 14 विजय जायसवाल, 15 सालिक बं