- Hindi News
- आदिवासी शराब छोड़ दूसरों के लिए प्रेरणा बनें
आदिवासी शराब छोड़ दूसरों के लिए प्रेरणा बनें
शहीदवीर नारायण सिंह की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। हर किसी को ऐसे वीरों से प्रेरणा लेनी चाहिए। अब समय गया है कि समाज के लोग नशा से बचने का प्रयास करें। समाज के लोग शराब बंदी की ओर बढ़ रहे हैं यह अच्छी बात है। समाज के लोगों को शराब पीना छोड़कर दूसरों के लिए प्रेरणा बनना चाहिए।
यह बात ग्राम ढोलगी में आदिवासी विकास परिषद के तत्वाधावधान में आदिवासी समाज द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह जयंती के अवसर पर आयोजित लोक संस्कृति कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक तोखन साहू ने कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में समाज के सभी वर्ग के लोगों की तरक्की की ओर ध्यान दिया जा रहा है। इससे पहले समाज के पदाधिकारियों के द्वारा मुख्य अतिथि विधायक तोखन साहू पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर का से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने कहा कि समाज को आगे बढ़ने के लिए शिक्षा के साथ जागरूता लाने की आवश्यकता है। इस मंच के माध्यम से मैं समाज के लोगों से आह्वान करता हूं की वे नशा से दूर रहें। उन्होंने कहा को नशाबंदी के खिलाफ अभियान चलाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर समाज के द्वारा कर्मा सुवा नृत्य करने वाली युवतियों को भी पुरस्कृत किया गया। संचालन भागरथी मरावी राजकुमार ने किया। इस अवसर पर बीएमओ डाॅ. जीएस दाउ, रामकृष्ण ध्रुव, जय मंगल, घनश्याम खत्री, झूनाराम, शिवलाल, संतोष, सुरेश आदि मौजूद थे।
छात्रावास बनाने का आश्वासन दिया
विधायकने समाज के प्रतिभावन बच्चों को पुरस्कृत किया। समाज की मांग पर सामुदायिक भवन, मिडिल स्कूल, बाउंड्री वाल, अतिरिक्त कमरे सहित आयोजन समिति को ग्यारह हजार रुपए जनसंपर्क राशि देने की घोषणा की। समाज को ग्राम खुड़ि़या में प्री मैट्रिक आदिवासी छात्रावास बालक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की स्थापना का आश्वासन दिया।