पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएसई में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई

डीएसई में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोरमी| प्राचार्यके मार्गदर्शन में दिल्ली स्कूल आफ एजुकेशन में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें पहली से चौथी तक के बच्चों ने चार्ट पेपर पर पर्यावरण इसके घटकों को प्रदर्शित किया गया। पांचवी से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने ऊर्जा के विभिन्न वैकल्पिक स्रोतों पर वर्किंग माॅडल बनाए। फायर अलार्म, प्रश्नोत्तर मशीन बायो गैस माॅडल प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण थे। निर्णायक प्राचार्य थे। आयोजन में निदेशक संजय सिंह, प्रशासक अशोक सिंह, अजय सिंह, मुरारी पाठक, कामना दुबे, पंचम सिंह शाला परिवार का सहयोग रहा।