- Hindi News
- संकुल स्तरीय सामान्य ज्ञान स्पर्धा के छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए
संकुल स्तरीय सामान्य ज्ञान स्पर्धा के छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए
लोरमी | केजीएनकंप्यूटर्स की निःशुल्क संकुल स्तरीय सामान्य ज्ञान स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संचालक मोहम्मद सिकंदर ने बताया परीक्षा दो चरणों में हुई। पहले चरण में स्कूल दूसरे चरण में स्कूलों के प्रथम दस छात्रों की परीक्षा हुई थी। इसमें प्रथम महारणा प्रताप स्कूल के योगेश कश्यप, द्वितीय सशिमं के गिरीश जायसवाल तृतीय गायत्री विद्या मंदिर से नेहा यादव पामेश्वरी रहे। सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल दास थे। चयनित छात्रों को संस्था द्वारा 15 अप्रैल से निःशुल्क 45 दिनी कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा।