पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आबकारी विभाग नहीं करता कार्रवाई

आबकारी विभाग नहीं करता कार्रवाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोड़खाम्ही में बड़ा छापा, शराब पकड़ी... फिर पुलिस व आबकारी में आरोपियों का बंटवारा
ग्राम गोड़खाम्ही में कच्ची शराब का अवैध जखीरा बराबद हुआ है। 14 आरोपियों को हिरासत में लेकर 4 हजार 5 सौ किलो लहान आैर एक हजार लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। इनमें से 14 आरोपियों पर अपराध दर्ज किया गया। लोरमी पुलिस ने 7 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया। वहीं अन्य 7 आरोपियों के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई की। इन्हें भी कोर्ट में पेश कर जेल भेजा। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।

तखतपुर ब्लाक के ग्राम गोड़खाम्ही में शराब का कारखाना चल रहा था। ग्रामीण घरों में अवैध रूप से महुआ की कच्ची शराब बनाकर बेच रहे थे। बीती रात लगभग तीन बजे एसडीएम के साथ 120 पुलिस के अधिकारी और जवानों ने गांव में छापामारा। उन्होंने 14 घरों की तलाशी ली। कार्रवाई में 4 हजार 5 सौ किलो लहान (पास) और 4 सौ से भी ज्यादा जेरेकिन में भरी एक हजार लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। बरामद लहान और शराब को ट्रेक्टर में भरकर थाना लाया गया। मामले में लोरमी पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) 59 क के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। वहीं 7 आरोपियों को आबकारी विभाग अपने साथ मुंगेली लेकर गई है।

लोरमी से लगे ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब बेचने की शिकायत ग्रामीण कई बार आबकारी विभाग व जिला प्रशासन से कर चुके हैं। ग्रामीणों की शिकायतों का दर किनार कर आबकारी अधिकारी कार्रवाई नहीं करते। इसकी वजह से आस-पास वनांचल सहित कई गांवों में कच्ची शराब अवैध रूप से बनाकर बेची जाती है। ग्राम बांधी, ढ़ोलगी, कोदवा महंत, खुड़िया, नवाडीह, भारतपुर, चेचानडीह, रहंगी, कोसाबाड़ी, कंचनपुर, सुरही, लमनी, छपरवा, बिंदावल, जांकड़बांधा, कारीडोंगरी, बहाउड़, बोकराकछार, टिंगीपुर, बुधवारा, अखरार, झलरी आदि में भी कच्ची शराब की बिक्री होती है।

इनके खिलाफ हुई कार्रवाई
तनाव में गांव का माहौल
गाेड़खाम्ही निवासी संतोष पिता महेत्तर बंजारे, राकेश कुमार पिता प्रभाकर बंजारे मिलपारा, विक्रम पाटले पिता भूरू पाटले खाम्ही, हीरू पाटले पिता पूरन पाटले, भूवन टंडन पिता कंुवर टंडन, प्रेमकुमार पिता भजमन बंजारे सतनामीपारा, उत्तम पाटले पिता फुलसिंह, सुदर्शन पिता गंगाराम सोनवानी, रोहित पिता शंकर बंजारे खाम्ही, धनेश पिता हृदय जांगड़े, हीरण टंडन पिता रतन टंडन, भुरू पिता फुलसिंग पाटले, श्याम पिता मोहन दास, गंगा पति देवनारायण पाटले के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

आधी रात पुलिस बल के साथ कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारियों को देखकर गांव में हड़कंप मच गया। रात में घर में घुसकर कार्रवाई करने पर महिलाएं विराेध में उतर आई। कार्रवाई दल से महिलाएं लगातार उलझती रही। इससे गांव का माहौल तनाव पूर्ण हो गए।

गोड़खाम्ही में आधी रात को छापामार कर अवैध शराब का जखीरा पुलिस व आबकारी विभाग ने पकड़ा। 4 सौ से भी ज्यादा जेरेकिन में भरी एक हजार लीटर कच्ची शराब जब्त की गई।

45 सौ किलो लहान और एक हजार लीटर कच्ची शराब जब्त, 14 आरोपी गिरफ्तार
कई गांव संवेदनशील
लोरमी इलाके के कई गांव काफी संवेदनशील हैं। ऐसी कार्रवाई के दौरान कई बार हिंसक घटनाएं हो चुकी है। इसकी वजह से अधिकारी कार्रवाई करने से भी कतराते हैं। कुछ अरसा पहले जूनापारा चौकी क्षेत्र में चोरी के आरोपी को पकड़ने रेलवे पुलिस ने कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान चोरी के आरोपियों ने मिलकर रेलवे पुलिस के सिपाही की हत्या कर दी गई थी।

आगे भी करेंगे कार्रवाई
शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई है। ऐसी शिकायत मिलती रही तो आगे भी छापामार कार्रवाई की जाएगी। - व्ही शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी

14 अारोपी गिरफ्तार
संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई की गई है। मुखबिर से मिली सूचना और शिकायत मिलने पर रात तीन बजे से कार्रवाई की इसमें अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वाले 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। -प्रदीप साहू, एसडीएम

शिकायतांे पर कार्रवाई की
ग्रामीणों से मिल रही शिकायत के आधार पर देर रात 120 की संख्या में आबकारी, राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने खाम्ही में छापेमार कार्रवाई की है। सूचना मिलने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। -एसएल चौहान, एसडीओपी लोरमी

खबरें और भी हैं...