पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की बैठक आज

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की बैठक आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंगेली. छत्तीसगढ़शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक 14 सितंबर की दोपहर 12 बजे से बीआरसाव शासकीय बहुउद्देशीय उमा शाला में रखी गई है। इसमें मुंगेली, लोरमी, पथरिया के तहसील एवं ब्लाॅक इकाई के पदाधिकारियों सदस्यों को बुलाया गया है। संघ के जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय सचिव एनपी तंबोली ने बताया कि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर संघ के द्वारा 5 जुलाई को रायपुर में प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद भी आज तक समस्यओं का समाधान नहीं किया जा सका है। अब संघ के द्वारा पुनः 20 सितंबर तक का समय दिया गया है। समाधान नहीं होने पर 22 सितंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन घेराव बुढ़ापारा रायपुर में किया जाएगा। संघ की प्रमुख मांगों में स्कूल शिक्षा आजाक विभाग में पूर्व माध्यमिक प्रधानपाठक, व्याख्याता प्राचार्य पदों पर शीघ्र पदोन्नति, सहायक शिक्षकों को समयमान वेतनमान व्याख्याता क्रमोन्नति वेतनमान की विसंगतियों को दूर करना आदि शामिल है।