पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िवधायक ने जनहित काे सर्वोपरि बताया

िवधायक ने जनहित काे सर्वोपरि बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के लोग का प्यार आशीर्वाद ही मेरी पूंजी है। अपना जन्मदिन आपके बीच मनाता रहूंगा। आपके हितों को लेकर हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा।

यह बात पूर्व विधायक ठाकुर धर्मजीत सिंह ने वनांचल ग्राम बिंदावल में आयोजित 62वंे जन्मदिन समारोह में समर्थकों कार्यकर्ताओं से कही। उन्होंने कहा विधायक राजू सिंह क्षत्री ने इस समारोह में आकर मुझे गौरवान्वित किया है। वे शनिवार की दोपहर दो बजे वनग्राम बिंदावल पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बैगा आदिवासियों ने पारंपरिक खुमरी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर नंदकिशोर वैष्णव, नंदकिशोर त्रिपाठी, ओंकार खत्री, अनिलदास, योगेंद सिंह ठाकुर, श्यामसंुदर शांडिल्य, मनीष त्रिपाठी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सम्मानित होने के बाद विधायक।