पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोरमी| वनविभाग ने गस्त के दौरान ग्राम विजयपुर दर्री से

लोरमी| वनविभाग ने गस्त के दौरान ग्राम विजयपुर दर्री से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोरमी| वनविभाग ने गस्त के दौरान ग्राम विजयपुर दर्री से 25 हजार रुपए की इमरती लकड़ी जब्त की है। लोरमी वन विभाग को 14 सितंबर की सुबह सूचना मिली कि ग्राम विजयपुर दर्री मंे युवक बैलगाड़ी मंे इमारती लकड़ी भर कर जा रहा है। इस पर विभाग की टीम ने बैल गाड़ी को रोककर 43 चिरान 0.460 घन मीटर जब्त किए। वहीं आरोपी तितरा पिता विदेशी बजरहा को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान रेंजर एसपी दुबे, डिप्टी रेंजर निश्चल शुक्ला वनरक्षक प्रदीप कश्यप उपस्थित थे।

25 हजार की इमारती लकड़ी जब्त