- Hindi News
- सारसडोल में डायरिया के मरीज बढ़ रहे, 40 के पार पहंुची संख्या
सारसडोल में डायरिया के मरीज बढ़ रहे, 40 के पार पहंुची संख्या
वनग्रामसारसडोल में डायरिया अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को शिविर में 9 और मरीज को भर्ती कराया गया। इस तरह मरीजों की संख्या 40 से पार हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक सहित आला अिधकारियों सहित सारसडोल का दौरा किया। अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र के वन ग्राम सारसडोल में डायरिया से बैगा युवक भोलाराम की मौत हो गई थी। इस खबर से प्रशासन स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। संयुक्त टीम गांव में शिविर लगाकर घर-घर जाकर ग्रामीणों की जांच कर रही है। सोमवार को डायरिया अन्य मौसमी बीमारी से पीड़ित 9 और मरीज मिले। इनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी की टीम द्वारा किया जा रहा है। इसके पहले शनिवार को 16 मरीज डायरिया पीड़ित मिले थे। सभी को कोटा रेफर किया गया था। वहीं गंभीर स्थिति होने पर 9 मरीजों को बिलासपुर रेफर किया गया है। रविवार को जांच में 15 और डायरिया पीड़ित मिले।
तीन मरीजों को करगी रोड कोटा अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पिछले तीन दिन में स्वास्थ्य विभाग की टीम डटी हुई है।
इलाज जारी है
^पीड़ितोंका गांव में ही इलाज किया जा रहा है। मरीजों की स्थिति जब तक सामान्य नहीं हो जाती तब तक शिविर लगाने कहा गया है। डॉ.जीएस दाउ, बीएमओसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र