पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वीपर के भरोसे स्कूल ग्रामीणों ने जड़ा ताला

स्वीपर के भरोसे स्कूल ग्रामीणों ने जड़ा ताला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीयपूर्व माध्यमिक स्कूल सुरही स्वीपर के भरोसे चल रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने साेमवार को स्कूल में ताला जड़ दिया। उनका कहना वे लंबे समय से यहां शिक्षकों की मांग करते रहे हैं पर उसे अनसुनी कर दिया जाता है।

गौरतलब है कि स्कूल में वैसे तो दो शिक्षक हैं पर एक िशक्षक लंबे समय से अर्जित अवकाश पर हैं, दूसरे पर समन्वयक का प्रभार है। इससे स्कूल में पढ़ाई ठप है। सोमवार को 50 वनवासी लोरमी पहुंचे। समस्या से रूबरू होकर भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरमीत सलूजा, विस्वास दुबे, दिनेश साहू, ग्रामीणों को लेकर बीईओ कार्यालय पहुंचे। बीईओ की अनुपस्थिति में ग्रामीणंों ने एबीईओ इंद्रजीत सिंह ध्रुव को ज्ञापन सौंपा और समस्या पर चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया शापूमा सुरही में 122 बच्चे हैं। इन बच्चों की पढ़ाई स्वीपर के भरोसे चल रही है। यहां के एक शिक्षक लंबे समय से अर्जित अवकाश पर हैं। वहीं दूसरे जो समन्वयक भी हैं को कई स्कूलों का दौरा करना पड़ता है। इस कारण पढ़ाई ठप है। ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों की मांग पर एबीईओ ने गांव के प्रेरक ओम प्रकाश टेकाम, सुभद्रा ठाकुर को अध्यापन व्यवस्था के लिए सत्र के लिए नियुक्त किया गया। तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने बताया प्रायमरी स्कूल अतरिया में 68 बच्चे पढ़ते हैं। यहां भी शिक्षकों की समस्या है।

ज्ञापन सौंपने वालों में सुंदर सिंह मार्को, पूरन सिंह, रामसेवक, गयाराम, सम्पत सिहं, चैन सिंह, संतराम शामिल थे।

लोरमीमें वार्ड आरक्षण

लोरमी | नगरीयनिकाय चुनाव के लिए मुंगेली में नपं लोरमी के 15 वार्ड के पार्षद का आरक्षण हुआ। वार्ड 1 में आदिवासी पुरुष, वार्ड 2 ओबीसी पुरुष, वार्ड 3 में सामान्य महिला, वार्ड 4 में ओबीसी महिला, वार्ड 5 में ओबीसी पुरुष वार्ड 6, 7, 8 में सामान्य, वार्ड 9 में एसटी महिला, वार्ड 10 में सामान्य, वार्ड 11 सामान्य महिला, वार्ड 12 ओबीसी पुरुष, वार्ड 13 सामान्य, वार्ड 14 सामान्य महिला, वार्ड 15 में अजा के झोली में गया।



अध्यक्ष के बाद अब पार्षदों का आरक्षण होने से चुनाव की सरगर्मी बढ़ जाएगी।

व्यवस्था की गई

^सुरहीके ग्रामीण स्कूल में ताला बंद कर शिक्षकों की मांग लेकर आए थे। तात्कालिक व्यवस्था के लिए गांव के ही दो प्रेरकों को अध्यापन कार्य के लिए आदेश दिया गया है। इंद्रजीतसिंह ध्रुव, एबीईओ