पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा की मजदूरी दिलाने कलेक्टर ने दिए निर्देश

मनरेगा की मजदूरी दिलाने कलेक्टर ने दिए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टोरेटमें हुए जनदर्शन में कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

लोरमी में कोसमतरा गांव के गंगाराम ने मनरेगा के तहत किए काम की मजदूरी नहीं मिलने का आवेदन दिया। इसे डाॅ. संजय अलंग ने जनपद पंचायत लोरमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कार्रवाई के लिए भेजा। पथरिया में सकेरी निवासी रामकुमार ने एनीकट में आई भूमि के मुआवजे की मांग का आवेदन दिया। लोहदावासियों ने बेजा कब्जा हटाने, हथकेरा के दीपक सिंह ने नामांतरण पंजी में गलत फौती दर्ज करने बाबत आवेदन दिया। इस पर तहसीलदार सरगांव को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। सुरीघाट की प्रेमलता ने विधवा पेंशन आकस्मिक दुर्घटना के तहत मुआवजे की मांग का आवेदन दिया। इस पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। फंदवानी के रामेश्वर वैष्णव ने जय संतोषी मां समूह को काम देने की मांग की। खेढ़ा निवासी फिरंता ने निराश्रित पेंशन बढ़ाने की मांग का आवेदन दिया। इस पर आवश्यक कार्रवाई के लिए उपसंचालक पंचायत एवं समाज कल्याण को निर्देशित किया गया। भर्राकुंडा के ओमप्रकाश साहू ने अपनी जमीन पर दूसरे द्वारा कब्जा करने बाबत आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार मुंगेली को कार्रवाई के निर्देश दिए। राजेंद्र गुप्ता ने पटवारी रिकार्ड बी-1 में नाम दर्ज नहीं करने, छिंदभोग के मनहरण गोस्वामी ने 145 आदेश की नकल नहीं देने बाबत आवेदन दिया। कलेक्टर ने एसडीएम तहसीलदार मुंगेली को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। गीधा के अंजोरदास ने आग से पासबुक जलने पर डुप्लीकेट पासबुक के लिए आवेदन दिया। इस पर पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक को कार्यवाही के लिए कहा। टेढ़ाधौरा के लक्ष्मीकांत ने मनरेगा के तहत किए काम की मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत की। इसमें जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिएे। कंसरीवासियों ने मनरेगा के तहत नर्सरी में कराए गए काम में वन विभाग के वनरक्षक द्वारा फर्जी मस्टररोल बनाने की शिकायत की। इस पर संबंधित अधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। श्यामा बाई ने डुप्लीकेट किसान किताब के लिए आवेदन दिया।

समिति गठित

तखतपुर| ग्रामबीजा में दुर्गोत्सव के लिए शिव शक्ति समिति बनाई गई। नवरात्रि में जसगीत, भजन के साथ झांकी सजेगी। अध्यक्ष रामभरोस साहू, उपाध्यक्ष गोकुल साहू, सचिव डां. संतोष साहू, योगे