पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया खाद की किल्लत किसानों में रोष

यूरिया खाद की किल्लत किसानों में रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोरमी| यूरियाखाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। इसका फायदा उठाते हुए कुछ व्यापारी दोगुनी कीमत में यूरिया खाद बेच रहे हैं। इससे किसानों में रोष है। उन्होंने शासन से यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। कुछ दिनों पहले हुई बारिश के बाद अब किसानों को यूरिया खाद की जरुरत है। जब समिति पहुंचते हैं तो उन्हें पर्याप्त खाद नहीं दी जा रही है। इसका फायदा उठाते हुए कुछ व्यापारी निर्धारित मूल्य 298.50 रुपए की जगह 4 से 5 सौ रुपए में बेच रहे हैं। चाहते हुए भी किसान उसे लेने मजबूर हैं। आक्राेशित किसानों ने शीघ्र ही पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद दिए जाने पर चक्काजाम की चेतावनी दी है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ गांवों की सोसायटी में पर्याप्त मात्रा में खाद है। जिस सोसायटी में खाद नहीं है वहां के किसान यूरिया खाद की कमी से परेशान हैं।