एक कार्ड मंे 20 किलो उसना चावल, शिकायत
लोरमी| हितग्राहियोंको राशन कार्ड में 20 किलो उसना चावल दिया जा रहा है। शिकायत करते हुए हितग्राहियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर संचालक पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा है जोतपुर के आश्रित ग्राम चकला में स्वसहायता समूह राशन वितरण करता है। यहां हितग्राहियों को डरा-धमका कर 15 से 20 किलो उसना चावल दिया जा रहा है। नियमानुसार हर हितग्राही को 5 किलो उसना 30 किलो अरवा चावल देना है। शिकायत की बात पर पहुंच का हवाला देते हुए भगा दिया जाता है। हितग्राहियों ने कहा अरवा चावल दुकानदारों को बेच दिया जाता है। शासन से मिलने वाली दाल नमक भी नहीं दिया जाता। मिट्टीतेल देने की जगह ट्रैक्टर चालकों को बेचा जाता है। हितग्राहियों ने मांग की कि यह दुकान बंद कर संचालक पर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में धमेंद्र, गोपाल, संतोष जोगी, शत्रुहन, राजकुमार, जगतार, विकास शामिल हैं।