पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छ भारत अभियान में अधिकारियों को प्रशिक्षण

स्वच्छ भारत अभियान में अधिकारियों को प्रशिक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनटीपीसी में नौकरी लगाने ग्रामीणों से 28 लाख की ठगी
एनटीपीसी सहित विभिन्न जगहों में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन युवकों से 6 लोगों के द्वारा 28 लाख रुपए की ठगी कर लिया गया। पिड़ितों की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी अब तक फरार है।

धोबघट्टी निवासी 23 वर्षीय नरेश कश्यप को एनटीपीसी कोरबा मे सुपरवाईजर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर उरगा थाना अंतर्गत ग्राम लबेद निवासी राजेश, दीपक माली, रामदयाल पटेल, अश्वनी पटेल, कृष्णा पटेल,अरविंद पटेल ने 12 लाख रुपए ले लिया। पर उन्होंने नरेश की नौकरी नहीं लगाई। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी अरविंद पटेल पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

चपरासी की नौकरी

दुसरे मामले में धोबघट्‌टी निवासी 37 वर्षीय रमेश पिता भाईराम कश्यप से राजेश माली व भाई दीपक माली ने विकलांग कोटा से चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपए की ठगी किया था। रकम देने के बाद भी रमेश की नौकरी नहीं लगी। पीड़ित ने जब आरोपियों से रकम वापसी की मांग की तब उसे उन्होंने रकम भी नहीं दिया।

सुपरवाइजर बनाने का झांसा-तीसरे मामले में लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीपरखुटा निवासी 24 वर्षीय कमलेश कश्यप पिता प्रदीप कश्यप से राजेश माली व दीपक माली ने एनटीपीसी मे सुपरवाईजर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रुपए ले लिया। तीनों मामले के पीड़ितों ने नौकरी नहीं लगाए जाने पर आरोपियों से रकम वापस करने की मांग की। पर आरोपियों ने उन्हें रकम देने से इनकार कर दिया। इस पर पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास करते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पकड़े गए सभी अारोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं एक आरोपी अब तक फरार है। पुलिस के अनुसार उक्त आरोपी की खोज की जा रही है। उसे पकड़ने के बाद उसे भी न्यायालय में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...