- Hindi News
- लोरमी| विकासखंडस्तरीय मैराथन दौड़ में पुरुष वर्ग में 267 महिला
लोरमी| विकासखंडस्तरीय मैराथन दौड़ में पुरुष वर्ग में 267 महिला
लोरमी| विकासखंडस्तरीय मैराथन दौड़ में पुरुष वर्ग में 267 महिला वर्ग में 81 प्रतिभागी शामिल हुए। दौड़ मंगलवार की सुबह 9 बजे थाने से शुरू हुई, जो लाखसार होते हुए थाने पहुंची। पुरुष वर्ग में प्रथम शिवप्रसाद, द्वितीय पवन पटेल, तृतीय दुर्गेश कुमार रहे। महिला वर्ग में प्रथम रश्मि कैवर्त, द्वितीय साधना पटेल, तृतीय इंदिरा कैवर्त रही। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी एनके वर्मा, विशिष्ट अतिथि साबितलाल चौहान, डाॅ जीएस दाउ, अरुण जायसवाल प्राचार्य गोड खाम्ही उपस्थित थे। यह आयोजन खेल-कल्याण समिति विभाग के नोडल अधिकारी सुबोध सिंह के नेतृत्व में हुआ।
मैराथन दौड़ में शिवप्रसाद रश्मि विजेता