पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोरमी| युवकने फांसी लगाकर अात्महत्या कर ली। उसी रात युवक

लोरमी| युवकने फांसी लगाकर अात्महत्या कर ली। उसी रात युवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोरमी| युवकने फांसी लगाकर अात्महत्या कर ली। उसी रात युवक की प|ी ने नवजात को जन्म दिया। मामला लोरमी थाना अंतर्गत ग्राम धौराभाठा का हैं। गांव के 20 वर्षीय जगमोहन पिता अमरनाथ श्रीवास की प|ी को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार को लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसने रात 2.30 बजे पुत्र को जन्म दिया। परिजनों के चेहरे पर खुशी थी कि मंगलवार को सूचना मिली कि जगमोहन ने गांव के ही बगीचे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में मातम छा गय। बच्चे के जन्म के साथ ही उसके सिर से पिता का साया उठ गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। पता चला जगमोहन सोमवार को सुबह 11 बजे घर से निकला था। उसे ग्रामीणों ने गांव में 3 बजे तक देखा था। मौत का कारण अज्ञात है। पुलिस पंचनामा, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच कर रही है।

इधर फांसी लगाई उधर पिता बनने की खबर आई