- Hindi News
- आरक्षण तय होने के बाद सक्रिय होने लगे हैं दावेदार
आरक्षण तय होने के बाद सक्रिय होने लगे हैं दावेदार
नगरीयनिकाय चुनाव हेतु आरक्षण तय होने के बाद दावेदारों की सक्रियता अचानक बढ़ गई है। वे अपना पक्ष मजबूत करने कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। संभावना टटोलते हुए नगर के प्रतिष्ठित लोगों राजनीतिक पंडितों के मेल जोल के साथ साथ विधायकों से संपर्क में हैं। फेसबुक , व्हाटस अप के माध्यम से भी अपने लोगों से संपर्क कर रहे हैं। नगर पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण तय हुआ। इसमें नप. लोरमी में आरक्षण पर ओबीसी वर्ग की झोली में हो गया है। इसमें सामान्य वर्ग के लोगों को निराशा हुई है। पिछड़ा वर्ग के संभावित उम्मीदवारों में उत्साह है। आरक्षण की स्थिति साफ होने से संभावित उम्मीदवार की कतारें बढ़ती जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के संभावित उम्मीदवार की बात करें तो भाजपा से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्व. योगेंद्र कुमार दास की प|ी अंजना दास, पार्षद अशोक साहू, अजय दास , शैलेंद्र जायसवाल, गोपी साहू, का नाम सामने रहा है।
कांग्रेस की ओर से अिनल दास, प्रकाश वैष्णव, बादल मौर्य, देवेन्द्र सापरिया, अविश दास, धमेंद्र गिरी गोस्वामी का नाम सामने रहा है। भाजपा की ओर से मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक तोखन साहू, पु्न्नूलाल मोहले की ही पसंद पर मुहर लगेगी। कांग्रेस में पूर्व विधायक ठा. धर्मजीत सिंह और जिला कांग्रेस कमेटी तय उम्मीदवार तय करेंगे। नगर पंचायत लोरमी में व्यक्तिगत छवि के आधार पर ही अब तक चुनाव जीते गए हैं।
पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष गोपी साहू, पार्षद सुजीत वर्मा, राजपरिवार के अजय दास, शाला विकास समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र जायसवाल भी उम्मीदवारी पेश कर चुके हैं। कांग्रेस के संभावित दावेदारों में राज परिवार के अनिल दास को चुनाव लड़ने का अनुभव प्राप्त है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष के पुत्र प्रकाश वैष्णव पूर्व में युकां के प्रथम निवाचित अध्यक्ष रह चुके हैं। बादल मौर्य का नाम भी सामने रहा है। कांग्रेस के ही अविश यादव, छेदू यादव को जातिगत समीकरण के आधार पर टिकट मिल सकता है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धमेंद्र गिरी पूर्व पार्षद अर्जुन दास का भी नाम सामने रहा है। साजिद खान का भी नाम सामने रहा है।
टिकट नहीं मिली तो बागी
भाजपाऔर कांग्रेस दोनों पार्टी के दावेदारों में लंबी कतार हैं। टिकट नहीं मिलने पर बागी होने के आसार हैं। जिस प्रकार वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी भाजपा से बागी होकर निर्