- Hindi News
- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया
लोरमी|केजीएन कंप्यूटर्स की निःशुल्क संकुल स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर छात्रों को पुरस्कृत किया गया। संस्था के संचालक मोहम्मद सिकंदर ने बताया परीक्षा दो चरणों में हुई थी। पहले चरण में सभी स्कूल दूसरे चरण में सभी स्कूलों के प्रथम आए दस छात्रों की परीक्षा हुई थी। इसमें प्रथम महारणा प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल के योगेश कश्यप, द्वितीय सरस्वती शिशु मंदिर के गिरीश जायसवाल तृतीय मां गायत्री विद्या मंदिर से नेहा यादव पामेश्वरी रहे। वहीं ब्रिजराज त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, मालाश्री, खगेंद्र दास वैष्णव, छत्रपाल राजपूत, कलेश्वर राजपूत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल दास थे। चयनित छात्रों को संस्था द्वारा 15 अप्रैल से निःशुल्क 45 दिनी कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अनीताको उत्कृष्ट अधीक्षिका कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया
लोरमी|शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम की शिक्षिका अनीता ध्रुव को अधीक्षिका के दायित्व पर आदिवासी बालिकाओं पर उत्कृष्ट कार्य अच्छा संचालन करने के लिए सांसद लखन लाल साहू कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
ग्रामसुरदा में जारी नवधा रामायण में मानस मंडलियां दे रहीं प्रस्तुति
मुंगेली|ग्राम सुरदा में नवधा रामायण की शुरुआत हुई। इसमें आस-पास के गांवों से अामंत्रित मानस मंडलियां शामिल हो रही हैं। नवधा रामायण की तैयारी में समिति के सदस्यों के साथ ग्रामीण जुटे हुए हैं।