- Hindi News
- आर्ट ऑफ लिविंग की तीन दिवसीय कार्यशाला 13 फरवरी से होगी
आर्ट ऑफ लिविंग की तीन दिवसीय कार्यशाला 13 फरवरी से होगी
लोरमी| आर्ट आफ लिविंग परिवार द्वारा वन परिसर में 13 फरवरी को तीन दिनी कार्यशाला आयोजित की गई है। हरजिंदर छाबड़ा ने बताया इंस्टीटयूट आफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नाॅलाजी ट्रस्ट के सानिध्य में आयोजित इस कार्यशाला में प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण के तहत आमंत्रित विशेषज्ञों लाभान्वित किसानों की परिचर्चा होगी। उन्हें जीरो बजट में रसायनमुक्त जैविक खेती का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस तीन दिवसीय कार्यशाला की तैयारियों में आर्ट ऑफ लििवंग परिवार के सदस्य जुटे हुए हैं।