शराबी पिता से परेशान था, सिर काट डाला फिर लगा ली फांसी
खून से सना हुआ कपड़ा और बसूला बरामद हुआ
शराबी पिता से परेशान बेटे ने पहले तो पिता का गला काट डाला फिर अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।घटना ग्राम गैलूगांव में गुरुवार को घटी। बताया जाता है कि इस दौरान उनके परिवार के सभी सदस्य जूनापारा व करनकापा विवाह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। गांव में मातम का माहौल निर्मित हो गया है। मामले की जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी नीथू कमल ने घटनास्थल पहंुचकर सूक्ष्म जांच करने के आदेश दिए हैं।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 फरवरी की सुबह लगभग 9.30 बजे सूचना मिली कि गांव में बड़ी वारदात हो गई है। सूचना पर एसडीओपी चौहान टीआई डी.बंजारे के साथ घटना स्थल पर रवाना हुए। उन्होंने बताया की एक कमरे में लखन लाल बघेल उम्र 60 साल की लाश खाट पर पड़ी थी। उसका सिर जमीन पर पड़ा था और पास ही एक बसूला रक्त से सना पड़ा था।
इसी के बगल के कमरे में उसके पुत्र रमेश उम्र 24 साल की लाश नायलोन रस्सी से बंधी फांसी के फंदे पर लटकती मिली। पुलिस ने बताया कि मृतक रमेश की चेहरे और कपड़े में खून के छींटे थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने खून से सना हुआ कपड़ा व बसूला सहित अन्य सामग्री जब्त कर इस मामले में धारा 302 व धारा 174 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले की विवेचना की जा रही है। एसडीओपी एसएल.चौहान ने बताया कि पुत्र के शरीर व कपड़े में खून की छींटे हैं। पिता की हत्या निर्ममता के साथ की गई है। पास ही खून से सना बसूला भी पुलिस ने बरामद किया है। दोनों मामलों में पुलिस विवेचना में जुटी है।
मृतक के परिजन और ग्राम गैलूगांव में गुरुवार को पिता-पुत्र की लाश मिलने के बाद घटनास्थल पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़।
मृतक रमेश।
शादी में गए थे घर के सदस्य
सबसे पहले बहन ने देखा
11 फरवरी को जब आयशा घर पहुंची तो बाहर से सांकल बंद थी। उसने सोचा कि उसके पिता व भाई खेत चले गए होंगे पर कुछ समय बाद जब सांकल खोलकर देखी तो वह सन्न रह गई। उसने अपने पिता का शरीर खाट के उपर और सिर जमीन पर खून से सना हुआ देखा। वह तुरंत वापस आई और बडे भाई केशव को बताया फिर इसके बाद पुलिस को सुचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पहुंुचकर ग्रामवासियों के समक्ष पंचनामा कर पिता पुत्र की लाश को पीएम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा।
पुलिस ने बताया कि 10 फरवरी को परिवार के सदस्य सदस्य जूनापारा व करनकापा विवाह में शामिल होने गए थे। उसी रात यह घटना घटित हुई। इसी परिवार की एक सदस्य छोटी बहन विवाहित आयशा जो कुछ दिन पूर्व अपने पति को छोड़कर मायके में रह रही है। एक बीच के कमरे में लखनलाल बघेल पिता बिजौली उम्र 60 वर्ष निवास करता था। लखन के दो पुत्र एक पुत्री थी। जो उसके बगल में मृतक छोटा पुत्र रमेश अपनी मां के साथ व उसके बगल के कमरे में केशव अपनी प|ी व बच्चों के साथ अलग निवास करता था।
जेब से मिला सुसाइड नोट
मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमे बड़े भाई को घर छोड़ने व असुरक्षित होने लिखा है। इसके अलावा शराबी पिता से परेशान होने की बात भी लिखी है। इसके अलावा परिवार के द्वारा खेत को अधिया देने की बात भी सामने आई है। इसकी जांच पुलिस कर रही है। नोट में यह भी जिक्र है कि उसका पिता उसकी मां के साथ मारपीट व गाली गलौच करता रहता था। इधर इस मामले में पुलिस अधीक्षक नीथू कमल ने भी घटनास्थल पहंुचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने परिवार के सदस्यों से पूछताछ भी की।
घटनास्थल के पास मिला सुसाइड नोट, पीएम के लिए भेजी गई लाशें