- Hindi News
- पार्षद पति को गिरफ्तार करने की मांग, ज्ञापन
पार्षद पति को गिरफ्तार करने की मांग, ज्ञापन
लोरमी| पार्षदपति द्वारा सीएमओ नगर पंचायत के साथ किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस ने एसडीएम को, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ ने कलेक्टर एसपी को ज्ञापन देकर पार्षद पति को गिरफ्तार करने की मांग की है। गौरतलब है कि वार्ड क्र. 6 के पार्षद पति महेंद्र खत्री ने सीएमओ पूजा पिल्ले के साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। सीएमओ ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी है। प्रदीप दुबे, जयसिंह राजपूत,अजय शुक्ला,प्रदीप कश्यप, हेमंत उपाध्याय, प्रभाकर ठाकुर ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।