पुरस्कार वितरित किए गए
मस्तूरी। गर्ल्स हाईस्कूल में वार्षिक क्रीड़ा एवं वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि नव निर्वाचित सरपंच सुनीता विनोद सारथी, अध्यक्ष सुधीर सराफ खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार बावरे एबीओ राम कुमार निर्णेजक विशिष्ट अतिथि ने प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार दिए। इस अवसर पर प्राचार्य केएस डहरिया, भूरेलाल खांडेकर, पप्पू यादव, छेदी श्रीवास, सीताराम सारथी अन्य उपस्थित थे। संचालन भरत लाल कुर्रे व्याख्याता ने किया।