पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो पूर्व सरपंचों को जेल भेजा

दो पूर्व सरपंचों को जेल भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मस्तूरी| दोपूर्व सरपंचों ने बुधवार को एसडीएम के पास पहुंचकर कार्यकाल की बकाया राशि जमा करने में असमर्थता जताई। एसडीएम ने दोनों को जेल भेज दिया। ग्राम पंचायत बसंतपुर के पूर्व सरपंच नंदलाल यादव बेलटुकरी सरपंच लखनलाल के नाम से आरसीसी जारी हुआ था। इसके अनुसार नंदलाल को कार्यकाल के 1 लाख 70 हजार 6 सौ 73 रुपए लखनलाल को 7 लाख 47 हजार रुपए जमा करना था। दोनों पूर्व सरपंच बुधवार को एसडीएम टेकचंद्र अग्रवाल के न्यायालय में पेश हुए। वहां दोनों ने बकाया राशि जमा करने में असमर्थता जताई। इस पर दोनों को एसडीएम ने जेल भेज दिया।