पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस्ते में घुसा था बिच्छू, पेन निकालते समय कटहा स्कूल के छात्र को डंक मारा

बस्ते में घुसा था बिच्छू, पेन निकालते समय कटहा स्कूल के छात्र को डंक मारा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मल्हार| ग्राम कटहा में प्राइमरी स्कूल के छात्र को बस्ते में घूसे बिच्छू ने डंक मार दिया। इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम कटहा निवासी छात्र ब्रम्हा पटेल प्राइमरी स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है। मंगलवार 9 फरवरी को सुबह स्कूल में कक्षा लगने के बाद वह पढ़ाई शुरू कर पेन िनकालने बस्ते में हाथ डाला। इसी दौरान बस्ते में घुसे बिच्छू ने उसकी उंगली को डंक मार दिया। इससे छात्र की हालत बिगड़ गई। कक्षा में मौजूद शिक्षक राकेश पटेल ने इसकी जानकारी हेड मास्टर को दी। हेड मास्टर शेष नारायण गुप्ता को दी। उन्होंने आनन-फानन में बाइक से ले जाकर छात्र को मस्तूरी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद बच्चे की हालत सामान्य हुई।

खबरें और भी हैं...