- Hindi News
- मुंगेली| बीईओआरके अंचल विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एसएल पंकज ने स्कूलों
मुंगेली| बीईओआरके अंचल विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एसएल पंकज ने स्कूलों
मुंगेली| बीईओआरके अंचल विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एसएल पंकज ने स्कूलों का निरीक्षण किया। वे सुबह 10.45 बजे प्राइमरी स्कूल नवागांव पहुंचे। वहां प्रधानपाठक किरण साहू, इंदू सिंह ठाकुर जगन्नाथ देवांगन उपस्थित मिले। वहीं बलदाऊ साहू सीएल पर थे। प्राचार्य को अहाते में पौधे लगाने को कहा गया। प्राइमरी स्कूल केसतरा में प्रधानपाठक नवनीत सिंह परिहार, हरियरपुर में रामेश्वरी दिवाकर, बोधीपारा में प्रधानपाठक कौशल कुमार नेताम अंशकालीन स्वीपर उपस्थित मिले। बोधीपारा निवासी युवाओं जलेश्वर बारले महेश कुमार को बच्चों को निःशुल्क पढ़ाने को प्रेरित किया गया। हाई स्कूल तरवरपुर में प्रभारी प्राचार्य एमआर कुर्रे, डीपी कांत, एमन दिवाकर, नीलकंठ दिवाकर लिपिक कुशल देवांगन उपस्थित मिले।
बीईओ ने अंचल के स्कूलों का निरीक्षण किया