- Hindi News
- व्यापार मेला आज से लगेगा, तैयारियां पूरी
व्यापार मेला आज से लगेगा, तैयारियां पूरी
मुंगेली| नवगठितजिले मंे पहली बार स्टार्स आफ टूमाराे वेलफेयर सोसायटी ने 15 दिसंबर से शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम में व्यापार मेले का आयोजन किया है।
इसमें प्रदेश के विभिन्न संस्थानों के स्टाॅल लगाए जाएंगे। सांस्कृृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच, दर्शकों के बैठने के लिए पंडाल बनाया जा रहा है। मेले में पहले दिन 15 दिसंबर की शाम 6 बजे शुभारंभ के साथ प्रसिद्ध कलाकार रेखा देवार कलाकारों की प्रस्तुति, दूसरे दिन 16 दिसंबर को आर्ट आफ लिविंग शिविर के प्रशिक्षकों का ध्यान शिविर क्षेत्रीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी। तीसरे दिन 17 दिसंबर को ओशो धारा का शिविर स्कूली बच्चे सांस्कृृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 18 दिसंबर को आेशो शिविर समन्वय कला सम्मेलन कवि सम्मेलन होगा। 19 दिसंबर को अंतिम दिन पतंजलि आश्रम का शिविर, इंडियन आइडल के कलाकारों की प्रस्तुति के साथ समापन होगा। पांच दिनी मेले में देश के ख्यातिलब्ध कलाकार प्रस्तुति देंगे। जिला बनने के बाद पहली बार हो रहे व्यापार मेले को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। आयोजक महावीर सिंह, रामशरण यादव, विनोद यादव, रामपाल सिंह, धनराज परिहार अन्य सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।