\"हिवरे बाजार\' पर बनी फिल्म दिखाई गई
मुंगेली| अहमदनगर जिले के सांसद आदर्श ग्राम हिवरे बाजार पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में दिखाई गई इस डाक्यूमेंट्री में दिखाया गया था ग्रामीणों ने श्रमदान से किस तरह आदर्श ग्राम बनाया। ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी, स्कूल भवन पानी रोकने के लिए वाटर शेड बनाया। ग्रामीण ग्रामसभा में ही शासकीय योजनाओं पर निर्णय लेते हैं। इस मौके पर कलेक्टर डाॅ. संजय अलंग, पुलिस अधीक्षक सुशीलचंद्र द्विवेदी, अपर कलेक्टर एके दिघ्रस्कर अन्य मौजूद थे।