पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहां बड़े नेताओं ने किया प्रचार वहीं पर हारी भाजपा सरकार

जहां बड़े नेताओं ने किया प्रचार वहीं पर हारी भाजपा सरकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिपं अध्यक्ष निर्विरोध बनाने में जुटी कांग्रेस

नवगठितजिले में पहली बार हुए जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से 9, सत्ताधारी भाजपा को 2 बसपा को 1 सदस्य से संतुष्ट होना पड़ा। इससे उत्साहित जिला कांग्रेस कमेटी जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध बनाने में जुट गई है। भाजपा के पास सिर्फ 2 सदस्य हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अनुसूचित जाति महिला आरक्षित है। भाजपा के पास कोई भी महिला जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होकर नही आया है। पंचायतराज संस्थाओं के निर्वाचित पदाधिकारियों को पहले की तरह अधिसंपन्न बनाने की मांग प्रदेश कांग्रेस के सचिव मुंगेली जिले के प्रभारी अर्जुन तिवारी ने की है। उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था के लिए संविधान में संशोधन कर इसे लागू कराया था। 1994 में म.प्र. के तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसे लागू किया, इसमें पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों को व्यापक अधिकार प्राप्त था। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि डाॅ रमन सिंह ने पंचायती राज व्यवस्था को अधिकारहीन कर दिया है। उन्होंने कहा जिला पंचायत में कांग्रेस के 9 सदस्य चुने गए हैं, और कांग्रेस का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अन्य पदों पर निर्वाचन तय है। गौरतलब है कि 12 सदस्यीय जिला पंचायत में 9 कांग्रेस, एक बसपा दो भाजपा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

बरेला से जमंत्रीन जीती

कांग्रेसप्रत्याशी जमंत्रीन संतोष पटेल ने जनपद पंचायत मंुगेली क्षेत्र क्र-25 बरेला से 1200 से अधिक वोटों से जीत हासिल की। यहां सात प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से पांच प्रत्याशियों-विनीता पटेल, सविता कोसले, राधा सेमरिया, रानी कैवर्त नंदनी ठाकुर की जमानत जब्त हो गई। एक प्रत्याशी रमा धुरी ही अपनी जमानत बचा सकी।

नरेश चौथी बार बने सरपंच

बरेलासरपंच नरेश पटेल ने चौथी बार चुनाव जीत कर मुंगेली जिले में रिकार्ड बनाया। नरेश ने प्रतिद्वंद्वी गोपाल बिसेन को 393 वोट से हराया। जिले में वे एकमात्र सरपंच हैं, जो चार बार सरपंच बने। इसे नरेश ने विकास की जीत बताते हुए कहा आने वाले दिनों में बरेला जिले में प्रथम पंचायत का दर्जा हासिल करेगी।