- Hindi News
- कबड्डी प्रतियोगिता में 60 टीमें शामिल हुईं
कबड्डी प्रतियोगिता में 60 टीमें शामिल हुईं
कबड्डीको और लोकप्रिय बनाने इस तरह का आयोजन बार-बार होते रहना चाहिए। यह बात तीन दिनी नंदलाल नायक स्मृति कबड्डी स्पर्धा के समापन समारोह की मुख्य अतिथि ऋचा अमित जोगी ने कही। ग्राम बरर-रतखंडी में हुई स्पर्धा में 60 टीमें शामिल हुई। इसमें चैंपियन कौड़िया नवागांव, उपविजेता पीएमटी छात्रावास की टीम रही।
विजेता को 25 हजार रु., उप विजेता को 15 हजार रु. ट्राफी दी गई। मैन आफ सीरीज खगेश नेताम, बेस्ट रेडर राजेश बरेठ रहे। अंपायर राकेश कश्यप् जिला सचिव कबड्डी संघ कवर्धा, बद्री राजपूत कोषाध्यक्ष जिला कबड्डी संघ मुंगेली अर्जुन लाल कश्यप् कोषाध्यक्ष जिला कबड्डी संघ कवर्धा, थे। तीनों अंपायर नेशनल स्तर पर अंपायरिंग कर चुके हैं। कमेंट्रेटर सलीम खान, डोमनराज ध्रुव थे।
समाराेह की विशिष्ट अतिथि आशा सूर्यवंशी नपाध्यक्ष रतनपुर, दिनेश चंद्रवंशी प्रदेश कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष, समीर अहमद बबला पूर्व महामंत्री जिला कांग्रेस, संदीप शुक्ला जनपद अध्यक्ष ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष, मनोज गुप्ता सभापति जपं कोटा, नवनिर्वाचित जनपद सदस्य रामचंद्र पैकरा अन्य उपस्थित थे। आयोजन चंद्रभान नायक की अगुवाई में हुआ। इसमें मनोहर ध्रुव, डोमना राज, भूपेंद्र पोर्ते, कन्हैया जगत, जनकराम, वालेंटियर ग्रामीणों ने सहयोग किया।