पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फसलों पर कीट प्रकोप, दवा बेअसर

फसलों पर कीट प्रकोप, दवा बेअसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फसलोंमें लग रही बीमारी की रोकथाम के लिए किसान चिंचित हैं। वे बीमारी के लक्षण बताकर दुकान से दवा खरीद कर खेतों में छिड़क रहे हैं। लगातार बारिश बदली से जहां धान की फसल को लाभ हो रहा है वही कीट प्रकोप, बीमारी से नुकसान भी हो रहा है। किसानों का आरोप है कि कृषि अधिकारी क्षेत्र का दौरा करने के बजाय घर बैठे आंकड़ा प्रस्तुत करते हैं।

किसान दवा का छिड़काव कर रहे हैं, पर बदली-बारिश के कारण कीटनाशक असर करने से पहले धुल जाते हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लगातार बारिश से अब धान के पौधों में रोग बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। धूप नहीं निकलने से किसान फसलों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। धान के खेतों में फैली बीमारी के संबंध में उचित सलाह नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। जिले में कुछ दिनों से हल्की बारिश बदली से उमस का वातावरण है।

बारिश बदली से धान, सोयाबीन, अरहर, उड़द के खेतों में कीट प्रकोप नजर रहा है। पहले बारिश होने से धान की खेती प्रभावित हुई। देर से बोनी होने से खेती का काम पिछड़ता गया। पहले किसान अकाल की आशंका से घबराए थे। सावन में हुई बारिश से किसानों को राहत मिली। निंदाई, गुड़ाई के बाद धान के बड़े होते लहलहाते पौधे देखकर किसान प्रफुल्लित हो रहे थे। अब धान के खेत में कीट प्रकोप ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश होने बादल छाए रहने से धान के पौधों को धूप नहीं मिल रही है। खेतों में पानी भरा होने से बीमारी, कीट प्रकोप की संभावना बढ़ गई है। धूप नहीं निकलने से धान के खेतों में तना छेदक, ब्लास्ट, ऊपरी हिस्सा सूखने की बीमारी शुरू हो गई है। तना छेदक में कीट धान के पौधों के बीच में उत्पन्न होकर पौधे के तने को निशाना बनाता है। उसे छेदकर पौधे को ही नष्ट कर देता है। पत्ती मोड़क कीट प्रकोप से पत्तियां सफेद धारीदार हो जाती हैं, कीट अन्य पत्तियों को चिपकाकर खोल बना कर रहता है तथा पत्ती के हरे भाग को खाकर नष्ट कर देता है। धान में शीत ब्लास्ट, झुलसा रोग तनाछेदक हो सकता है। किसान खाद दुकानों से दवा लेकर खेतों में छिड़काव कर रहे हैं। धान के पौधों में लगी बीमारी कंट्रोल नहीं होने से वे परेशान हैं। बारिश से उन्हें फायदा कम नुकसान ज्यादा होता दिखाई दे रहा है।

ग्राम चमारी के किसान रामजी साहू ने बताया धान के पौधे में ऊपरी हिस्सा सूखने की बीमारी हो रही है। खा