पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुंगेली| पढ़ाईकरने से ही आप लोग तरक्की कर सकते हैं।

मुंगेली| पढ़ाईकरने से ही आप लोग तरक्की कर सकते हैं।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंगेली| पढ़ाईकरने से ही आप लोग तरक्की कर सकते हैं। इसके लिए आपको रोज स्कूल आना होगा, मन लगाकर पढ़ना होगी। इसके लिए ही आपको स्कूल ड्रेस दिया जा रहा है। यह बात प्राइमरी स्कूल चकरभठा में पहली से लेकर पांचवीं तक के छात्रों को स्कूल ड्रेस का वितरण करते हुए मुख्य अतिथि जनपद सदस्य डॉ. रामकुमार साहू ने कही। उन्होंने कहा रोज स्कूल आने, नियमित पढ़ाई करने से आप अच्छे नंबर से पास होंगे। उन्होंने अिभभावकों को अपने बच्चों को रोज स्कूल भेजने को प्रोत्साहित किया। इसके बाद स्कूल परिसर में पौधे लगाए गए। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपसरपंच घनश्याम साहू, सदस्य उमेंदी साहू, घनश्याम जायसवाल, गौरी साहू, अगसिया साहू, उषा साहू, पंच मनहरण साहू अिभभावक उपस्थित थे।

पढ़ाई करने से ही तरक्की संभव: डॉ. रामकुमार