पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक महीने में 12 जिलों में 13 नए ब्लड बैंक

एक महीने में 12 जिलों में 13 नए ब्लड बैंक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक महीने में 12 जिलों में 13 नए ब्लड बैंक

रायपुर | प्रदेशके तेरह जिलों में एक माह के अंदर ब्लड बैंकों की स्थापना की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल ने बताया कि जशपुर, नारायणपुर, बीजापुर, कोंडागांव, सुकमा, बलरामपुर, सूरजपुर, जांजगीर-चाम्पा, मुंगेली बेमेतरा, बालोद गरियाबंद और बलौदा बाजार में ब्लड बैंक खुलेंगे। विभाग द्वारा वर्तमान में प्रदेश में 16 ब्लड बैंक संचालित हैं। आपात और जटिल प्रसव की स्थिति से निबटने के लिए प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों, 3 सिविल अस्पतालों और 45 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कुल 75 प्रथम संदर्भन इकाइयों एफ.आर.यू. की स्थापना की गयी है। प्रसव के दौरान माता को अधिक रक्त स्राव होने की स्थिति में खून की कमी से से बचाने के लिए वर्तमान में ब्लड स्टोरेज बैंक 35 इकाइयों में उपलब्ध है। बाकी की 40 इकाइयों में एक सप्ताह के अन्दर ब्लड स्टोरेज बैंक शुरू हो जायेंगे।