- Hindi News
- पत्नी को साथ नहीं भेजा, तो ससुर की हत्या
पत्नी को साथ नहीं भेजा, तो ससुर की हत्या
प|ीको ससुराल नहीं भेजने से बौखलाए दामाद ने ससुर की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार सहित गिरफ्तार कर 302 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है।
दो साल पहले फरहदा निवासी 22 वर्षीय गेंदराम साहू का विवाह कुआगांव निवासी मनियारी जल संसाधन संभाग मुंगेली में पत्रवाहक धनलाल साहू की पुत्री से हुआ था। पति-प|ी में किसी बात पर हुए विवाद के चलते प|ी ससुराल छोड़कर मायके में रहने लगी थी। गेंदराम ने कई बार ससुराल कुआगांव जाकर ससुर धनलाल से प|ी को भेजने की मांग की थी। दोनों में कई बार विवाद हुआ था।
वह ससुर को जान से मारने की धमकी कई बार दे चुका था। 24 सितंबर की शाम आरोपी ने ससुर धनलाल की हत्या करने की ठान ली। वह चाकू लेकर फरहदा से मोटर साइिकल से करही में नहर के पास पहुंचा और ससुर के आने का इंतजार करता रहा। 7 बजे ऑफिस बंद होने के बाद धनलाल गांव के लिए हीरो होंडा एसएस क्रं. सीजी 04 जेड जे 5646 से निकला। करही के आगे नहर में सड़क पर पानी भरा होने से उसने बाइक की रफ्तार कम की। इसका फायदा उठाते हुए गेंदराम ससुर के करीब पहंुचकर विवाद करने लगा तब धनीराम ने बाइक खड़ी कर चाबी जेब में रख ली। दोनों में विवाद हुआ, फिर गेंदराम ने चाकू से पहले धनीराम के गले पर वार किए, फिर पेट में तीन-चार वार किए इससे धनलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी गेंदराम साहू के खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है।