- Hindi News
- विशेष आवश्यकता वाले छात्र छात्राओं को कलेक्टर ने रायपुर रवाना किया
विशेष आवश्यकता वाले छात्र-छात्राओं को कलेक्टर ने रायपुर रवाना किया
मुंगेली| कलेक्टरडाॅ. संजय अलंग ने कलेक्टोरेट परिसर में विशेष आवश्यकता वाले छात्र-छात्राओं को आपरेशन के लिए ले जा रहे वाहन को रायपुर रवाना किया। गौरतलब है कि सर्वशिक्षा अभियान राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तहत संचालित स्कूलों के निःशक्त छात्र-छात्राओं का विभागीय मद से विकलांगता का आपरेशन कराया जाएगा। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर शरीफ मोहम्मद, डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षा) प्रदीप साहू, जिला शिक्षा अधिकारी एनके द्विवेदी के साथ बड़ी संख्या में अन्य अधिकारी-कर्मी अभिभावक उपस्थित थे।