पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रुक्स हाईस्कूल में स्काउट गाइड का पांच दिवसीय शिविर शुरू हुअा

ब्रुक्स हाईस्कूल में स्काउट गाइड का पांच दिवसीय शिविर शुरू हुअा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जरहागांव| ब्रुक्स हाईस्कूल में पांच दिनी स्काउट गाइड राज्य पुरस्कार पूर्व प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। स्काउट मास्टर केपी सिंगरौल ने बताया शिविर का उद्घाटन प्राचार्य ए. लाल की उपस्थिति में हुआ। शिविर संचालक पीतांबर दास मानिकपुरी, उप-संचालक पीडी जाटवर, सहायक प्रशिक्षक संतोष तम्बोली शबाना अंजुम हैं। शिविर में छात्रों को फर्स्ट एड की जानकारी दी गई। इसके लिए की जाने वाली तैयारी की विधि का प्रदर्शन किया गया। इस शिविर में मुंगेली जिले के 10 स्कूलों से 90 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं।