- Hindi News
- शिक्षकों को पांच माह से वेतन नहीं मिला, कलेक्टर को ज्ञापन
शिक्षकों को पांच माह से वेतन नहीं मिला, कलेक्टर को ज्ञापन
शिक्षकपंचायत संघर्ष समिति ने कलेक्टोरेट के सामने एक दिवसीय धरना देकर सर्व शिक्षा अभियान में कार्यरत शिक्षकों के पांच माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग की।
संघर्ष समिति के प्रांतीय संचालक कृष्णकुमार नवरंग ने कलेक्टर डॉ. संजय अलंग को ज्ञापन सौंपकर समयमान वेतन, अंशदायी पेंशन के जनवरी 14 से 10 प्रतिशत काटी गई राशि को पेंशन मद में जमा करने, पदोन्नति सहित नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष ने टीएल बैठक में लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया। समिति के अध्यक्ष मनीराम ध्रुव ने सेवा पुस्तिका संधारण नियमित नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया। संघ के ब्लाक संयोजक बलदाऊ साहू, मोहर बघेल, संतोष सोनकर ने 7 अक्टूबर तक वेतन भुगतान नहीं होने पर 8 अक्टूबर को धरना 9 अक्टूबर से काली स्याही में मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड लिखकर वेतन भुगतान की मांग करने की बात कही है। धरना प्रदर्शन में सिंह राम भास्कर, ओपी ध्रुव, हुलीसा साहू, दिनेश घोषले, दुर्गेश देवांगन, जीपी शर्मा आदि शामिल रहे।