सराफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष बने रमेश
मुंगेली| चेंबरआॅफ कामर्स की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले चरण में सभी संघों के अध्यक्षों का चयन होना है। इसके तहत सराफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष के रूप में लक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक रमेश सोनी पिता स्व. लक्ष्मीप्रसाद सोनी को निर्विरोध चयनित किया गया। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष है।