- Hindi News
- National
- तीन दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने दिखाई प्रतिभा
तीन दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने दिखाई प्रतिभा
मुंगेली| शासकीय प्राथमिक शाला चकरभाठा में तीन दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 15 प्राथमिक स्कूल व 5 पूर्व माध्यमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्राथमिक स्तर में बालक वर्ग कबड्डी स्पर्धा में प्राथमिक शाला भैसामुडा व माध्यमिक स्तर में माध्यमिक शाला चकरभाठा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में शाला प्राथमिक शाला चकरभाठा व माध्यमिक स्तर में भालापुर ने कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक व बालिका वर्ग खो-खो स्पर्धा में प्राथमिक शाला नारायणपुर व माध्यमिक शाला चकरभाठा ने कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभापति मानस सिंह बैस, अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत चकरभाठा श्रवण साहू, कार्यक्रम के संचालन संकुल समन्वयक महेन्द्र साहू ने किया। मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राए व ग्रामीण उपस्थित थे।