पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गड़बड़ी पकड़ने बंदूकधारियों का अब पुलिस कर रही सत्यापन

गड़बड़ी पकड़ने बंदूकधारियों का अब पुलिस कर रही सत्यापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन दिनों क्षेत्र के शस्त्र लायसेंसधारियों के समक्ष पुलिस पहुंचकर शस्त्रों का सत्यापन करने का कार्य कर रही है। पुलिस के समक्ष शस्त्र लाइसेंस धारक अपने-अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करा रहे है। इस मौके पर एएसआई केके साहू ने बताया कि शस्त्र चालू है या डेड है,लाइसेंस अपडेट आदि का भी सत्यापन किया जा रहा है।

भौतिक सत्यापन के दौरान पुलिस ने बताया कि शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इनके पास अब तक पुलिस नहीं पहुंची है, वैसे शस्त्र लाइसेंसधारी थाने पहुंचकर सत्यापन करा सकते है। पुलिस के मुताबिक सत्यापन नहीं कराने वाले शस्त्रधारकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पत्थलगांव शहरी क्षेत्र समेत ग्रामीण क्षेत्रों से शस्त्र लाइसेंसधारियों की संख्या तीन दर्जन से भी ज्यादा की है। अब तक पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा लोगो के लाइसेंस का सत्यापन किया है। एएसआई केके साहू ने बताया कि अगर किसी लायसेंसधारी व्यक्ति के खिलाफ थाने में कोई आपराधिक मामला दर्ज है तो उसके लाइसेंस को निरस्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। देखा जाता है कि कि कुछ लोग अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को छुपाकर गलत ढंग से शस्त्र लाइसेंस हासिल कर लेते हैं। सत्यापन के दौरान इस तरह के मामले सामने आने पर कार्रवाई किया जाना है। दूसरी ओर ऐसे भी कई लोग है जिन्होंने कई दिनों से अपने आर्म्स का सत्यापन नहीं कराया है और न हीं नवीकरण ऐसे लोगों के हथियारों को जब्ती कर उनकी अनुज्ञप्ति रद्द करने की कार्रवाई किया जाना है। यहां उपस्थित एएसआई केके साहू व त्रिनाथ यादव ने बताया कि पुलिस संबंधित क्षेत्र पहुंचकर की शस्त्रों एवं लाइसेंस का भौतिक सत्यापन करने के साथ साथ इलाके के हिस्ट्रीशीटरों, शस्त्र लाइसेंस धारकों का विवरण, गांव से संबंधित घटनाओं का भी सत्यापन कर रही है।

खबरें और भी हैं...