- Hindi News
- बच्चों ने मानव तस्करी विषय पर लिखा निबंध, लेख
बच्चों ने मानव तस्करी विषय पर लिखा निबंध, लेख
जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविशंकर शर्मा और सचिव अनिल पांडेय के निर्देश में कुमेकेला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के साक्षरता क्लब द्वारा मानव तस्करी अन्य कानूनों के बारे मे जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमे छात्रों के मध्य मानव तस्करी विषय पर निबंध लेखन एवं विधिक अधिकारों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अशोक कुमार लाल न्यायिक थे।
इस दौरान न्यायाधीश श्री लाल ने विद्यार्थियों को बताया कि मानव तस्करी एक अंतरराष्ट्रीय समस्या है। यह आज की समस्या होकर सदियों पुरानी विलुप्त प्रायः दास प्रथा का आधुनिक रूप है। जो आज अत्यंत विकराल जटिल रूप मे समाज और कानून के समक्ष संगठित अपराध का रूप लेकर चुनौती दे रही है। उन्होंने कहा कि मानव व्यापार जो अधिकाशंतः यौन शोषण, बलात श्रम शरीर के अंगों को निकालने के लिए किया जाता है। इस समस्या में विस्तार एवं विभिन्न रूपों के बारे में श्री लाल ने बताया कि कौन से कार्य, किस व्यक्ति द्वारा बलपूर्वक, धमकी, उत्पीड़न, अपहरण, शक्ति का दुरुपयोग, कपटपूर्वक, धोखा देकर तथ्यों का छिपाकर, लैंगिक शोषण, वेश्यावृत्ति, बलात श्रम, बेगारी, दासता शरीर के अंगों को निकालने के लिए शोषण कर किसी भी व्यक्ति की भर्ती करता है या उसका परिवहन, स्थानातंरण या उन्हें प्राप्त करता है, तो उसका यह कृत्य ह्यूमन ट्रेफिकिंग के अपराध मे आता है।
विजेताओं को मिले पुरस्कार- इसमौके पर आयोजित निबंध वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पुरस्कार दिए गए। निबंल में प्रथम स्थान धलेश, द्वितीय स्थान सुषमा एवं तृतीय स्थान प्रियंका यादव को मिला। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता मे सीमा कुर्रे पहले स्थान पर रहीं। दूसरा स्थान राधिका एवं तीसरा स्थान यशोदा को मिला।
प्रतियोगिताओं को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह का माहौल था।