पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाश थाने में रखकर किया पुलिस का विरोध

लाश थाने में रखकर किया पुलिस का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पत्थलगांव|मारपीट कीघटना के बाद भी पुलिस द्वारा मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने से पीड़ित युवक की सोमवार को रायगढ़ अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मंगलवार को मृतक के परिजनों ने रायगढ़ से इस युवक की लाश को पत्थलगांव थाना लाकर पुलिस के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस युवक की मंगलवार को मौत हो जाने की सूचना के बाद पत्थलगांव पुलिस ने आनन-फानन में एक युवती सहित तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि यहां चट्टानपारा में रह कर टेलर का काम करने वाले युवक राजेश पटेल (27) के साथ 11 सितंबर को जयंती मिंज ने अपने 2 साथियों के साथ जमकर मारपीट की थी। बाद में पीड़ित युवक को उसके घर में बंद कर तीनों आरोपी फरार हो गए थे। राजेश पटेल के परिजनों को अगले दिन जब इस हिंसक विवाद की जानकारी मिली, तो उन्होंने पत्थलगांव थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजेश पटेल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहंा पर चिकित्सकों ने उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए रायगढ़ ले जाकर उपचार कराने की सलाह दी थी। बताया जाता है कि राजेश के परिजनों ने तत्काल रायगढ़ के सरकारी अस्पताल में ले जाकर उसका उपचार कराना शुरू कर दिया था। पर उपचार के दौरान सोमवार को अस्पताल में ही राजेश की मौत हो गई। परिजनों ने मंगलवार को राजेश के शव को रायगढ़ से लाकर सीधे पत्थलगांव थाने में रख दिया। यहंा पर उसके परिजनों के अलावा अनेक लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। राजेश की मौत के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा था। मारपीट की घटना में पुलिस द्वारा रिपोर्ट नहीं करने की चूक के चलते यहंा के सभी पुलिसकर्मी शर्मिंदगी महसूस कर रहे थे। थाना परिसर में लोगों के हंगामे को देख कर यहंा काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी। पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाने का भरपूर प्रयास किया। पर राजेश के परिजन पत्थलगांव पुलिस को ही मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे थे। मृतक के परिजनों ने इस मामले में पुलिस के उच्च अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधियों को फोन पर घटना की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद उन्हे मृतक का अंतिम संस्कार करने की समझाईश देकर इस मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

टीआईविष्णुप्रसाद चौहान ने बताया कि मारपीट के मामले में राजेश पटेल के पिता गज