पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतिम संस्कार के समय संकल्प लेने वाले भूल जाते है वायदा

अंतिम संस्कार के समय संकल्प लेने वाले भूल जाते है वायदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार नहीं हो पाने से लोगों को अंतिम संस्कार के काम मे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां दानदाता और समाज सेवियों की लंबी कतार के बाद भी मुक्तिधाम की बदहाली सुधारने की कोई पहल नहीं होने से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। मुक्तिधाम परिसर में चारों ओर गंदगी का साम्राज्य देख कर यहां पहुंचने वाला प्रत्येक व्यक्ति इसकी साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था जैसे जरूरी कार्यों के लिए जोर देते हैं।

इस मुक्तिधाम परिसर में पहुंच कर अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार के बाद यहां की बदहाली से कोई भी सरोकार नहीं रखना चाहता है। यही वजह है कि मुक्तिधाम परिसर में दो घड़ी ठहरने के बाद यहां कायाकल्प करने का संकल्प तो लिया जाता है, पर इस परिसर से बाहर निकलते ही लोग अपना वायदा को भूला कर व्यवसाय तथा अन्य गैर जरूरी कार्यों में उलझ जाते हैं। दो वर्ष पहले यहां अंतरराष्ट्रीय समाज सेवी संस्था ने मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार करने का बीड़ा उठाया था। पर मुक्तिधाम में दरवाजा लगाने के बाद इस संस्था के पदाधिकारियों ने भी अपने हाथ खींच लिया है। मुक्तिधाम पर चोरों की नजर पड़ जाने के बाद यहां अंतिम संस्कार करने वाले लोहे के गटर काट कर गायब कर दिए गए हैं। यहां शव दाह स्थल से चोरों ने कई बार लोहे के मोटे गटर काट कर गायब कर दिया है।

जिससे बरसात के दिनों में अंतिम संस्कार करने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मुक्तिधाम परिसर में चारों ओर घास और गंदगी का साम्राज्य हो जाने से यहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी बेहद कठिन काम हो गई है। इस परिसर में पानी की खाली बोतल और अन्य कचरे के ढेर से लोगों को दो घड़ी बैठ कर श्रद्धांजलि देने के लिए भी जगह नहीं मिल पाती है। नगर पंचायत ने इस परिसर में सीसी रोड बनवाने की पहल की थी। पर ठेकेदारी प्रथा का भ्रष्टाचार यहां भी अछूता नहीं रहा। सीसी रोड के निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर ध्यान नहीं देने से यहां के बेहद घटिया कार्य को लेकर लोग अक्सर चर्चा करने लग जाते हैं।



सीसी रोड के निर्माण के कुछ दिनों बाद ही यह सड़क जर्जर हालत में जा पहुंची है। मुक्तिधाम परिसर में पोस्ट मार्टम भवन के दरवाजे और खिड़कियों को भी चोरों ने निकाल कर इस भवन को बदनुमा बना दिया है। यहां पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शहर के लोग हर बार इस स्थल का कायाकल्प करने का स