समितियों में पहुंच रहे किसान
समर्थन मूल्य में धान खरीदी शुरू होने के बाद से अब सहकारी समितियों में धान की आवक तेज हो गई है। पत्थलगांव सहित क्षेत्र के सभी उपार्जन केंद्रों में अब धान बिक्री करने वाले किसानों की भीड़ बढ़ने के बाद भी यहां किसानों की उपज का नियत समय पर तौल और भुगतान की व्यवस्था की गई है।
बीते 1 दिसबंर से धान खरीदी शुरू होने के बाद अधिकांश केंद्रों मे किसानों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बार किसानों का पंजीयन हो जाने के बाद बाहर के दलालों पर भी शिकंजा कस गया है। इस अंचल के सभी केंद्रों में इन दिनों किसानों के ट्रेक्टरों की कतार लगी हुई है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का समुचित हिसाब प्रतिदिन बनाने के नियम लागू हो जाने अब धान खरीदी में होने वाली गड़बड़ी पर भी रोक लगने की बात कही जा रही है। किसानोंं के धान को नमी मापक यंत्र से नमी नाप कर खरीदी करने से किसानों को भी राहत मिली है। सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक प्रमोद अंबष्ट ने बताया की किसानो द्वारा लाए धान को ढाला करवाने के बाद नमी नापने की व्यवस्था की गई है। इसके बाद ही धान का तौल करा कर खरीदी की जा रही है। उन्होंने ने बताया कि पिछले तीन-चार दिन से ही धान की आवक में वृद्धि हुई है। वहीं पत्थलगांव उपार्जन केंद्र में समिति के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा भी पूरी देखरेख की जा रही है। विपणन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार अब तक पत्थलगांव में 3350.40, किलकिला में 3240.20, घरजियाबथान में 1517.60, तमता में 2217.20, बागबहार में 405.00, कोतबा में 1270.20 खरीदी हुई है। जिसमें धान का उठाव भी हो रहा है।
जिसमें कुल खरीदी का 10 प्रतिशत उठाव हो चुका है। लिकिंग के संबंध में एनआईसी बेवसाइट से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 5023378.00 वूसली की जा चुकी है। जिसमें पत्थलगंाव वसूली के नाम से पहले स्थान पर है जिसका वसूली 802086.00 हो चुका है।