पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फेसबुक और एप्स से भेज रहे प्यार भरे संदेश

फेसबुक और एप्स से भेज रहे प्यार भरे संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेलेंटाइन डे पर ग्रीटिंग की मांग में गिरावट।

भास्करन्यूज | पत्थलगांव

इंटरनेटकी फेसबुक, एप्स और वॉट्सअप सेवा ने वेलेंटाइन-डे पर अपने प्यार का इजहार करने वाले युवक-युवतियों के लिए फोन के खर्च का बोझ कम कर दिया है। सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए इस बार कई लव स्कैनर जाने से इनका खूब इस्तेमाल हो रहा है।

स्मार्टफोन स्क्रीन पर टच करते ही कुछ यूनिक फीचर्स पर वेलेंटाइन-डे की खुशियों का इजहार होने लगता है। इस बार इंटरनेट के माध्यम से ढेर सारी नई सुविधा मिल जाने से युवक-युवतियंा वेलेंटाइन-डे से दो दिन पहले ही अपने संदेशों का आदान-प्रदान कर बेहद खुश हैं। वेलेंटाइन-डे से पहले ही अनेक युवक-युवतियों ने अपने फोन पर फेसबुक मैसेंजर डाउनलोड करके मुफ्त कालिंग सुविधा प्राप्त कर ली है। इसके साथ ही कई अन्य एप्लीकेशन भी हैं, जिसे सीधे डाउनलोड कर मुफ्त काल के अलावा अनलिमिटेड मैसेज विडियो चैटिंग सुविधा का लाभ ले रहे हैं। इसके यूजर्स का कहना हे कि इसमें सिर्फ इंटरनेट डेटा पैक का ही खर्च लगता है। फोन के मेन बैलंेस से पैसा नहीं कटने से यह सुविधा युवक-युवतियों को खूब रास रही है। यहां के यूवा अंकित अग्रवाल का कहना था कि सभी फ्री वॉइस कॉलिंग एप्लीकेशन में वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल का इस्तेमाल किया जाता है। इस सेवा में स्काइप की तरह आप विडियो कॉलिंग और चैटिंग कर सकते हैं। अंकित ने बताया कि फेसबुक पर केवल वॉइस कॉलिंग भी की जा सकती है। इसके लिए पहले अपने फ्रेंड को इनवाइट भेजना जरूरी होता है। उसके एक्सेप्ट करने के बाद आप उसे कॉल कर सकते हैं। कॉल रिसीव होने पर केवल इंटरनेट डेटा का ही यूज होता है। इसमें भी मेन बैलेंस से कोई लेना-देना नहीं होता है। इस सेवा का इस्तेमाल करने वालों का कहना है कि दोनों फेसबुक फ्रेंड्स की इंटरनेट स्पीड अच्छी होनी चाहिए। वाई फाई और 3 जी सेवा का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता बेहतर कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं। रेखा मेहता और सुधा वर्मा ने बताया कि इंटरनेट के माध्यम से मौजूदा समय में कई सेवाओं का लाभ लिया जा रहा है। इसमें वाइबर एप मुफ्त वॉइस कॉलिंग की सुविधा देता है। यह एप आईओएस प्लेटफार्म पर काम करता है।

इसमें फ्री कॉलिंग, मैसेज,फोटो, विडियो और लोकेशन शेयर करने की भी सुविधा है। इसमें वेलेंटाइन स्टीकर्स की भी सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा लाइन, गूगल हैंगआउट, बऑक्सफोन जैसी सुविधाओं ने इस बार युवक युवतियों को दो दिन पहले से ही व्यस्त कर डाला है।