पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस की लक्ष्मी सिदार ने दाखिल किया नामांकन

कांग्रेस की लक्ष्मी सिदार ने दाखिल किया नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पत्थलगांव| नगरीयनिकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होने के पहले दिन यहां चुनाव कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 1 नामांकन भरा गया है। चुनाव अधिकारी रामानंदन सिंह ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही यहां चुनाव में भाग्य आजमाने वालों ने काफी उत्साह दिखाया है। पहले दिन नगर पंचायत में नामांकन दाखिल करने के लिए 20 लोगों ने फार्म प्राप्त किए थे। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार के लिए श्रीमती लक्ष्मी सिदार ने अपना नामांकन भरा है। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने वाले अन्य लोगों ने अभी अपने फार्म जमा नहीं कराए हैं। श्री सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय का दूसरे चरण में पत्थलगांव नगर पंचायत का चुनाव होना है। इसके लिए बुधवार से चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

नगरीय निकाय चुनाव