पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्तदान, मैराथन के साथ अग्रसेन जयंती पर होंगे रंगारंग कार्यक्रम

रक्तदान, मैराथन के साथ अग्रसेन जयंती पर होंगे रंगारंग कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
18 से 25 तक रंगारंग कार्यक्रम

अग्रवालसमाज की महिला मंडल ने भी इन कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है। यहां अग्रसेन जयंती के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों ने समिति का गठन कर नवीन अग्रवाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष के लिए संजीव सिंघल, आशीष मित्तल, आलोक गर्ग, सचिव पद पर विकास बंसल, सहसचिव मौसम मित्तल, शिशिर गोयल, कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग, उप कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। इस कार्यक्रम में क्रीड़ा प्रमुख में आलोक गर्ग, राकेश जिंदल संदीप गोयल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भास्कर न्यूज. पत्थलगांव

अग्रवाल समाज के आराध्य महाराज अग्रसेन की 5138 वीं जयंती 25 सितंबर को धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इसके पहले समाज के लोगों ने 18 सितंबर को रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया है। इसमें 100 से अधिक युवाओं द्वारा रक्तदान करके अंबिकापुर के ब्लड बैंक में जरूरत मंद लोगों के लिए प्रदान किया जाएगा।

इसके लिए अंबिकापुर से डाक्टरों की एक टीम को पत्थलगांव आमंत्रित किया गया है। इस टीम की देखरेख में रक्तदान कराया जाएगा। यहां के युवा उद्योगपति आशीष अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में इस वर्ष भी अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में सप्ताह भर तक विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर की सुबह मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया है।

इसमें समाज के सभी पुरूषों को आमंत्रित किया गया है। समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा इसकी तैयारियों की रूप रेखा तय कर ली गई है। जयंती के अवसर पर समाज के लोगों द्वारा भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान भी दिए जाएंगे।