पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्थलगांव|पत्थलगांव रायगढ़मार्ग मे दो ट्रक दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से

पत्थलगांव|पत्थलगांव रायगढ़मार्ग मे दो ट्रक दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पत्थलगांव|पत्थलगांव रायगढ़मार्ग मे दो ट्रक दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से तीन घंटों तक जाम लग गया। दुर्घटना मे एक चालक बुरी तरह से घायल हो गया जिसे सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया गया है अन्य लोगों को मामूली चोटें आई है। घटना पत्थलगांव रायगढ़ मार्ग मे नंदनझरिया के पास की जहां रविवार शाम करीब चार बजे दो ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गए दुर्घटना के बाद ट्रक सड़क पर जाने से सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया।

दो ट्रक की भिड़ंत, तीन घंटे तक लगा रहा मुख्य मार्ग पर जाम

रायगढ़ मार्ग पर नंदन झरिया के पास दो ट्रक टकरा गये जिसके बाद सड़क पर आवाजाही बंद हो गई। आवाजाही शुरू कराने के लिए पुलिस और लोगों द्वारा जेसीबी के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से किनारे करने की काफी कोशिश की परंतु वह नाकाम रहे करीब तीन घंटे तक चली इस जद्दोजहद के बाद दुर्घटना कारीत ट्रक को सड़क से किनारे किया गया तब कहीं जाकर मार्ग पर आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो सका। बताया जाता है कि कागज लोड महाराष्ट्र की गाड़ी रायगढ़ की ओर काफी तेज गति से जा रही थी इस दौरान सामने से रहे ट्रकों को साईड देते वक्त चालक ने लापरवाहीपूर्वक एक ट्रक को अपनी चपेट मे ले लिया। इस दौरान घंटों मशक्कत करने के बाद दुर्घटनाकारीत ट्रकों को सड़क से हटाने पर वाहनो की आवाजाही शुरू हो सकी।